तो खटीमा में नहीं होती पुष्कर सिंह धामी की हार,चंपावत में बोले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

तो खटीमा में नहीं होती पुष्कर सिंह धामी की हार,चंपावत में बोले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 में खटीमा विधानसभा सीट में चुनावी प्रचार के लिए काश वह आ जाते तो चुनावी परिणाम कुछ और ही होते। उन्होंने लोगों का आभार जताया कि उन्होंने दो-तिहाई मतों से भाजपा की पुन: सरकार बनाई। योगी ने कहा कि भाजपा की उत्तराखंड में लगातार दूसरी बार सरकार बनने से मिथक भी टूटा है।शनिवार को चंपावत पहुंचे सीएम योगी आदित्यानाथ ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए रोड शो के बाद जनसभा को संबोधित किया। लाेगों से अपील करते हुए योगी ने कहा कि सीएम धामी जैसे युवा और कर्मठ नेता को विजयी बनाएं। योगी ने कहा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को मिलकर एक साथ विकास करना है।

कहा कि दोनों राज्यों में पिछलं 21 सालों से लंबित मांगों का भी निपटारा कर दिया है। कांग्रेस पर प्रहार करते हुए योगी ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ भ्रामक प्रचार करती है और विकास के कोसों दूर है। योगी ने कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए भाजपा के साथ ही सीएम पुष्कर सिंह धामी भी जरूरी हैं।

News Desh Duniya