बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पीटने पर महापंचायत, जानिए क्या लिया फैसला

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पीटने पर महापंचायत, जानिए क्या लिया फैसला

काठगोदाम क्षेत्र के शीशमहल में विशेष समुदाय के लोगों ने शनिवार रात बजरंग दल के तीन कार्यकर्ताओं को पीट दिया था। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर हंगामा भी हुआ। शीशमहल के लोगों ने घटना को देखते हुए रामलीला मैदान में रविवार को महापंचायत की। जिसमें मेयर डॉ जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला के अलावा विभिन्न हिन्दूवादी संगठनों से शिरकत की।यहां लोगों ने विशेष समुदाय के लोगों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही 50-60 विशेष समुदाय के लोग जिन्होंने पथराव किया, उनकी गिरफ्तारी की मांग की गई। इधर पुलिस ने बताया कि मामले में फिलहाल 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की जांच की जा रही है।

News Desh Duniya