सावरकर ने दिया द्वि-राष्ट्र का सिद्धांत, दुखद घटनाओं का राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर रहे मोदी

सावरकर ने दिया द्वि-राष्ट्र का सिद्धांत, दुखद घटनाओं का राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर रहे मोदी

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वास्तविक मंशा दुखद ऐतिहासिक घटनाओं को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करने की है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि विभाजन की त्रासदी का इस्तेमाल नफरत और पूर्वाग्रह की भावना को भड़काने के लिए नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नफरत की राजनीति हारेगी और कांग्रेस गांधी, नेहरू, पटेल व अन्य नेताओं की विरासत को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्र को एकजुट करने का प्रयास जारी रखेगी।

News Desh Duniya