उत्तराखंड में दूसरे स्थान पर रहे देहरादून के प्रियांशु, हासिल की ऑल इंडिया 119वीं रैंक
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2022 में 720 में से 695 अंक हासिल कर देहरादून के प्रियांशु मेहर ने दूसरा स्थान हासिल किया है। जबकि पहले स्थान पर ऑल इंडिया 77वीं रैंक हासिल करने वाली दून की रिया पहले स्थान पर रहीं।
