शक्ति नहर में गिरी हरियाणा के युवकों की कार, एसडीआरएफ ने शुरु की युवक की तलाश

शक्ति नहर में गिरी हरियाणा के युवकों की कार, एसडीआरएफ ने शुरु की युवक की तलाश

कोतवाली विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत शक्ति नहर में एक कार गिर गई है. इस हादसे में एक शख्स को सकुशल निकाला गया है वहीं दूसरे की खोज जारी है. विकासनगर द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि भीमावाला के करीब अनियंत्रित होकर एक कार शक्ति नहर में गिर गयी है. उक्त सूचना मिलते ही पोस्ट डाकपत्थर से हेड कांस्टेबल सुरेश तोमर के हमराह रेस्क्यू टीम मय राफ्ट व अन्य रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई.

एसडीआरएफ, पुलिस प्रशासन और अग्निशमन टीम द्वारा कार को नहर से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. कार सवार दो युवकों में से एक युवक जसविंदर सैनी को बाहर निकालने के बाद दूसरे युवक राशिद को निकालने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.

News Desh Duniya