शादी समारोह से लौट रहा था युवक, पैर फिसलने से खाई में गिरा, मौत

शादी समारोह से लौट रहा था युवक, पैर फिसलने से खाई में गिरा, मौत

खबर देहरादून के विकासनगर से है जहां शादी समारोह से लौट रहे युवक का पैर फिसलने से वह गहरी खाई में गिर गया. जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर तत्काल साहिया पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को रेस्क्यू किया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है.

साहिया पुलिस चौकी प्रभारी नीरज कठैत ने बताया कि बीते देर रात्रि को थाना कालसी पुलिस को सूचना मिली कि साहिया के पास शादी समारोह से लौट रहे गाड़ी से एक लड़का शौच के लिए उतरा था. जिसका अचानक पैर फिसलने से वह गहरी खाई में गिर गया.सूचना पर तत्काल साहिया पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को रेस्क्यू किया, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी.

News Desh Duniya