CM पुष्कर सिंह धामी ने की यूक्रेन से लौटे छात्रों से मुलाकात, कहा-हर छात्र को सकुशल लाएंगे वापस

CM पुष्कर सिंह धामी ने की यूक्रेन से लौटे छात्रों से मुलाकात, कहा-हर छात्र को सकुशल लाएंगे वापस

उत्तराखंड सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूक्रेन से लौटे हुए उत्तराखंड के बच्चों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों से यूक्रेन में और फंसे उत्तराखंड के छात्रों  के सम्बन्ध में जानकारी ली। आपको बता दें कि दिल्ली एवं मुम्बई में राज्य की ओर से यूक्रेन से आने वाले उत्तराखण्ड वासियों के लिए समन्वय केन्द्र बनाया गया है।

सभी आगन्तुकों के लिए ठहरने एवं खाने की व्यवस्था की गई है, दिल्ली से अपने गन्तव्य तक लाने की व्यवस्था राज्य की ओर से की गई है।  इस अवसर पर स्थानिक आयुक्त पर स्थानिक आयुक्त डॉ0 बी0वी0आर0सी0 पुरूषोत्तम, अपर स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा आदि उपस्थित थे।

News Desh Duniya