ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा, 5 की मौत

ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा, 5 की मौत

डुंडा तहसील क्षेत्र में ब्रमखाल के पास कार दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना है. कार में 6 लोगों के होने की सूचना बताई जा रही है. हादसे में अभी तक पांच लोगों की मौत होने की खबर है.

इससे पहले आज ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर स्थित गूलर के पास भी हादसा हुआ था. पुल से एक कार खाई में गिर गई थी. बताया जा रहा है कि हादसे में तीन कार सवारों को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है.ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर स्थित गूलर के पास पुल से एक कार नीचे खाई में गिर गई थी. हादसे में 3 लोग घायल हो गए थे. एसडीआरएफ ने तीनों को खाई से निकाल अस्पताल उपचार के लिए भेज दिया था. घायल लोग एक ही परिवार के हैं. इनमें पति पत्नी और उनका बच्चा शामिल है. कार हादसे का शिकार तीनों लोग दिल्ली के हैं.

News Desh Duniya