कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्र में हल्की वर्षा और हिमपात से ठिठुरन बढ़ेगी

कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्र में हल्की वर्षा और हिमपात से ठिठुरन बढ़ेगी

कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में गुरुवार को कहीं-कहीं पर हल्की वर्षा की संभावना बन रही है। बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिले में साढ़े तीन हजार मीटर व उससे ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्का हिमपात हो सकता है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम में होने वाले बदलाव से ठिठुरन में तेजी आएगी।

बुधवार को कुमाऊं मंडल के अधिकांश जगहों पर आसमान साफ व मौसम शुष्क बना रहा। हालांकि दोपहर बाद चम्पावत, पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिलों में कई जगहों पर वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुसार, हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि गुरुवार को कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं पर हल्की वर्षा देखने को मिल सकती है। 21 अक्टूबर से मौसम फिर से शुष्क होने लगेगा। जिसके साथ सर्द भी बढ़ने लगेगी।

स्टेशनवार तापमान

स्टेशन      अधिकतम   न्यूनतम

हल्द्वानी      30             22

मु1तेश्वर     24             15

नैनीताल     21             17

रामनगर    32             26

अल्मोड़ा    26              20

चंपावत      28             22

बागेश्वर      27             20

पिथौरागढ़  28             21

रुद्रपुर       36             24

मुनस्यारी व आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि

हिमालय की ऊंची चोटियों पर हिमपात जारी है। नंदा देवी से आदि कैलास, ओम पर्वत तक हिमपात हुआ है। धारचूला के उच्च हिमालय में कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर छियालेख से आगे हल्का हिमपात हुई है। मुनस्यारी में ओलावृष्टि के बाद से लगातार बारिश के चलते दिसंबर जैसी ठंड पडऩे लगी है। बाहर से आए पर्यटक भी होटल के कमरों में दुबके हैं।

News Desh Duniya