Skip to content
News Desh Duniya
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • रोजगार
  • विशेष
  • Home
  • उत्तराखंड
  • तीन रसोई गैस सिलिंडर निश्शुल्क देने पर कांग्रेस का आरोप, आचार संहिता का किया उल्लंघन

तीन रसोई गैस सिलिंडर निश्शुल्क देने पर कांग्रेस का आरोप, आचार संहिता का किया उल्लंघन

  • News Desh Duniya
  • May 13, 2022
  • उत्तराखंड
तीन रसोई गैस सिलिंडर निश्शुल्क देने पर कांग्रेस का आरोप, आचार संहिता का किया उल्लंघन

 प्रदेश के अंत्योदय राशनकार्डधारकों को तीन रसोई गैस सिलिंडर निश्शुल्क देने समेत मंत्रिमंडल के निर्णयों पर कांग्रेस ने सवाल दागे हैं। पार्टी ने सरकार पर चम्पावत उपचुनाव की आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि चम्पावत उपचुनाव प्रक्रिया के दौरान सरकार का निर्णय चुनाव आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है। चुनाव आयोग को इसका संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में गरीबों को प्रति वर्ष तीन सिलिंडर निश्शुल्क देने का वायदा किया था, लेकिन अब सिर्फ अंत्योदय परिवारों को ही तीन सिलिंडर निश्शुल्क दिए जा रहे हैं। बीपीएल श्रेणी के सभी उपभोक्ताओं को यह सुविधा दी जानी चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव फरवरी में हुए थे। मार्च में नई सरकार का गठन हो गया था, लेकिन दो महीने तक सरकार ने आम उपभोक्ता को महंगाई से राहत देने को कोई कदम नहीं उठाया। अब अंत्योदय परिवारों को लेकर सरकार का निर्णय आचार संहिता का उल्लंघन है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने आरोप लगाया कि चम्पावत जिले में जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी के रूप में सरकार ने चहेते अधिकारियों की तैनाती की है। कांग्रेस को इस पर सख्त आपत्ति है। उन्होंने जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी का स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की।

News Desh Duniya

Post navigation

Prev
Next
प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण…
  • उत्तराखंड

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण…

  • News Desh Duniya
  • March 27, 2026
आपदा न्यूनीकरण कार्यों को मंजूरी, और 28 संवेदनशील नदी तटों पर चैनलाइजेशन होगा…
  • उत्तराखंड

आपदा न्यूनीकरण कार्यों को मंजूरी, और 28 संवेदनशील नदी तटों पर चैनलाइजेशन होगा…

  • News Desh Duniya
  • March 27, 2026
कई विकास परियोजनाओं को सीएम धामी ने दी मंजूरी…
  • उत्तराखंड

कई विकास परियोजनाओं को सीएम धामी ने दी मंजूरी…

  • News Desh Duniya
  • March 27, 2026
उत्तराखंड कैबिनेट के 15 अहम फैसले…
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड कैबिनेट के 15 अहम फैसले…

  • News Desh Duniya
  • March 25, 2026
बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट…
  • उत्तराखंड

बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट…

  • News Desh Duniya
  • March 25, 2026
प्रेमनगर में सामूहिक कन्या पूजन में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी…
  • उत्तराखंड

प्रेमनगर में सामूहिक कन्या पूजन में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी…

  • News Desh Duniya
  • March 24, 2026

ADVERTISEMENT VIDEO

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

स्वामी/संपादक

Shaily Agarwal
Ajabpur Kalan, Kedarpur
Dehradun

Contacts

Email :- newsdeshduniya.com@gmail.com
Mobile :- 91.8445152800

Copyright © 2026 News Desh Duniya. All rights reserved.