सरकार ने नहीं सुनी तो देवी मां के मंदिर में लगाई न्याय की अनूठी गुहार, बिच्छू घास पर अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन

सरकार ने नहीं सुनी तो देवी मां के मंदिर में लगाई न्याय की अनूठी गुहार, बिच्छू घास पर अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में न्याय को लेकर एक अनूठा मामला सामने आया है। झूठे मामले में जेल भेजे जाने से आहत युवक कोटगाड़ी मंदिर में चार दिन से कड़ाके की ठंड के बीच अर्धनग्न होकर बिच्छू घास पर बैठकर धरना दे रहा है। वर्ष 2010 में किसी अज्ञात व्यक्ति की तरफ से फोन पर पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने बंगापानी निवासी मनोज को जेल भेजा था। वर्ष 2017 में वह न्यायालय से दोषमुक्त हो गया।

News Desh Duniya