साइबर ठगों ने महिला और उसकी सहेली को लगाया 67 हजार रुपये का चूना

साइबर ठगों ने महिला और उसकी सहेली को लगाया 67 हजार रुपये का चूना

साइबर ठगों ने महिला और उसकी सहेली को 67,700 रुपये का चूना लगा दिया। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्लेमनटाउन थानाध्यक्ष कुलवंत सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी को लेकर हिमानी सामंत ने केस दर्ज कराया। कहा कि उनके मोबाइल पर आर्ठ मई को अनजान नंबर से कॉल आया। उसने खाते में रकम भेजने का झांसा देकर 15,700 रुपये का चूना लगा दिया। वह तत्काल अपनी सहेली के पास गईं। उसने फोन करने वाले से संपर्क किया। आरोप है कि साइबर ठग ने झांसे में लेकर पीड़िता की सहेली से अपने दिए बैंक खाते में 50 हजार रुपये जमा करवा लिए। पीड़िता ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी। इसके क्लेमनटाउन थाने पहुंचने पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

News Desh Duniya