हरक सिंह रावत और बहू अनुकृति गुसाईं की राह भी नहीं आसान, जानिए दावेदारों ने क्या किया ऐलान

हरक सिंह रावत और बहू अनुकृति गुसाईं की राह भी नहीं आसान, जानिए दावेदारों ने क्या किया ऐलान

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और उनकी बहुअनुकृति गुसांई की कांग्रेस पार्टी में एंट्री से लैंसडौन सीट से दावेदारी कर रहे कांग्रेसी गुस्से में दिख रहे हैं। समझा जा रहा है कि लैंसडौन से अनुकृति को कांग्रेस का टिकट मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो इसका विरोध किया जाएगा। दावेदारों ने इसकी तैयारी कर ली है।

News Desh Duniya