चारधाम यात्रा:केदारनाथ-बदरीनाथ धाम पर CM धामी का प्लान, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत-सुबोध उनियाल के हाथों में अब होगी कमान
श्री केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं को पेश आ रही दिक्कतों के समाधान का जिम्मा सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट मंत्रियों को सौंप दिया है। कैबिनेट मंत्री धन सिंह को केदारनाथ और सुबोध उनियाल को बदरीनाथ धाम की व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने का जिम्मा दिया गया है।दोनों मंत्रियों पर धामों में श्रद्धालुओं को आ रही दिक्कतों को दूर करने करने की जिम्मेदारी रहेगी। जिम्मेदारी मिलते ही मंत्री धन सिंह ने अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। केदार धाम में तीर्थ यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने को जल्द मंदिर समिति के पदाधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारियों की जल्द बैठक बुलाई जाएगी।
कहा कि धाम में तीर्थ यात्रियों की कठिनाईयों को देखते हुए यात्रा व्यवस्था की लगातार निगरानी की जाएगी। केदारनाथ की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए यात्रा रूट पर पहले ही चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रा मार्ग पर अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर, फार्मासिस्ट, स्टॉफ और वार्ड ब्वाय तैनात किए गए हैं।
