चुनावी रंजिश में चले लाठी-डंडे, कई लोग घायल, 16 लोगों पर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

चुनावी रंजिश में चले लाठी-डंडे, कई लोग घायल, 16 लोगों पर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

अभी हाल में संपन्‍न हुए हरिद्वार पंचायत की चुनावी रंजिश के चलते रुड़की के कलियर में दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट तक की नौबत आ गई। इस दौरान कई लोग घायल हो गए और 16 लोगों पर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

16 लोगों पर मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज

जानकारी के मुताबिक चुनावी रजिंश को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों के घर में घुसकर मारपीट कर दी, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 16 लोगों पर मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

जीते हुए प्रत्‍याशी के सर्मथकों के साथ मारपीट की

बताया जा रहा है चुनाव में हारने के बाद एक प्रत्‍याशी ने जीते हुए प्रत्‍याशी के सर्मथकों के साथ मारपीट की है। वहीा घटना का किसी व्यक्ति ने वीडियो भी बनाया है। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया की शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला गांव निवासी साजिद ने तहरीर देकर बताया कि चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद जान आलम पक्ष ने उसके भतीजे आसु के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजा था।

आशु व हनीफा के साथ मारपीट कर दी

आशु ने भी जवाबी मैसेज भेजा था, जिसे लेकर जान आलम पक्ष के दर्जनों लोगों ने हाथों में लाठी-डंडों से लेंस होकर आशु व हनीफा के साथ मारपीट कर दी। उनको गंभीर चोट आई है। साजिद की तहरीर पर 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

News Desh Duniya