आईएसबीटी पर सीएम के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप

आईएसबीटी पर सीएम के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून आईएसबीटी बस अड्डे का औचक निरीक्षण किया। जहां उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को एक हफ्ते के अंदर सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए, साथ ही सीएम ने कहा कि यदि 1 हफ्ते में व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं की गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने लोगों से भी बातचीत कर बस सुविधा का फीडबैक भी लिया।
बता दें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार रोड पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर आ रहे थे, जिसके बाद सीधा मुख्यमंत्री आईएसबीटी पहुँचे।

News Desh Duniya