इंडिया टीवी-ग्राउंड जीरो रिसर्च: उत्‍तराखंड में कांग्रेस-AAP को मायूसी, फिर सरकार बना रही भाजपा

इंडिया टीवी-ग्राउंड जीरो रिसर्च: उत्‍तराखंड में कांग्रेस-AAP को मायूसी, फिर सरकार बना रही भाजपा

उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों की भविष्‍यवाणी करते एग्जिट पोल आ गए हैं। अधिकतर एग्जिट पोल राज्‍य में बीजेपी की सत्‍ता में वापसी का अनुमान लगा रहे हैं। हालांकि इंडिया टीवी-ग्राउंड जीरो रिसर्च में कांग्रेस बाजी मारती दिख रही है।

इंडिया टीवी-ग्राउंड जीरो रिसर्च के मुताबित कांग्रेस को 37 से 41 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। बीजेपी को 25 से 29 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। आप के खाते में 0 सीटें जा सकती हैं। वहीं अन्य को 2 से 9 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में उत्तराखंड में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को 43 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 24 सीटें मिल सकती है। अन्य को 3 सीटों का अनुमान है।

उत्‍तराखंड में बीजेपी सरकार बचाने में सफल रहेगी या कांग्रेस को सत्‍ता में आने का मौका मिलेगा या फिर आम आदमी पार्टी कोई उलटफेर करके दिखाएगी यह तो 10 मार्च को ही चलेगा। 2017 के विधानसभा चुनाव की बात करें को उसमें भाजपा को 57 सीटों पर स्पष्ट बहुमत मिला था। वहीं जबकि कांग्रेस 11 सीटों पर सिमट गई थी जबकि दो सीटों पर निर्दलीयों को जीत मिली थी। भाजपा का चेहरा सीएम पुष्‍कर सिंह धामी हैं तो पूर्व सीएम हरीश रावत कांग्रेस के अगुवा हैं। आम आदमी पार्टी ने अजय कोठियाल को राज्‍य में नेतृत्‍व सौंपा है।

News Desh Duniya