इससे पहले ही बसों के अधिग्रहण का कार्य शुरू कर दिया गया है। पहले करीब चार सौ से ज्यादा से प्राइवेट वाहनों का अधिग्रहण प्रशासन कर चुका है। जिसके बाद अब उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) की हरिद्वार डिपो से भी 55 बसों की मांग की गई है। बसों को रवाना करने के लिए रोडवेज अफसरों ने तैयारी कर ली है। 12 फरवरी से डिपो से बसों को रवाना कर दिया जाएगा। जिला मुख्यालय बसें भेजी जाएंगी।

भाजपा ने सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार अभियान का आगाज कर दिया है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विकासनगर तो हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने हल्द्वानी से इसकी शुरूआत की है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने बताया कि अभियान के तहत पार्टी के दिग्गज नेता डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान भी करेंगे।

उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने धर्मपुर और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने विधानसभा क्षेत्र में डोर टू डोर अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि प्रचार अभियान के तहत पन्ना प्रमुख और बूथ प्रभारी प्रत्येक मतदाता से भी संपर्क करेंगे। वहीं, टेली कांफ्रेंस तकनीक के माध्यम से एक कॉल में 50 से 90 हज़ार लोगों तक संदेश पहुंचाने का भी काम किया जाएगा। जोशी ने बताया कि पार्टी ने लगभग 80 लाख मतदाताओं को छूने का लक्ष्य रखा है।

News Desh Duniya