कुछ ही देर में बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करेंगे पीएम मोदी

कुछ ही देर में बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करेंगे पीएम मोदी

दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती वाले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के इंडिया गेट पर नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करेंगे। बता दें कि इस वर्ष से, भारत का गणतंत्र दिवस समारोह 24 जनवरी के बजाय 23 जनवरी से मनाया जा रहा है। पीएम मोदी रविवार शाम 6 बजे प्रतिमा के डिजिटल वर्जन का अनावरण करेंगे। ग्रेनाइट की प्रतिमा का आयाम 28 फीट लंबा और छह फीट चौड़ा होगा। प्रतिमा को उसी स्थान पर रखा जाएगा जहां 1968 तक जॉर्ज पंचम की प्रतिमा थी।

News Desh Duniya