कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के सुरक्षाकर्मी से अभद्रता पर 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के सुरक्षाकर्मी से अभद्रता पर 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के सुरक्षाकर्मी से शनिवार को पत्थरकोट गांव में शादी समारोह से वापस लौटते समय अज्ञात लोगों ने अभद्रता कर दी। इस दौरान बीच सड़क में गाड़ी खड़ी कर मंत्री के काफिले को रास्ते में रोक दिया गया और उनके गनर से गाली-गलौज करने का आरोप है। राजस्व पुलिस ने मंत्री के सुरक्षाकर्मी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कैबिनेट मंत्री की सुरक्षा में तैनात अमरनाथ सिंह ने राजस्व पुलिस क्षेत्र क्वैराली में 8 से 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

News Desh Duniya