चंपावत:बारातियों से भरी बोलेरो गहरी खाई में गिरी,11 की मौत

चंपावत:बारातियों से भरी बोलेरो गहरी खाई में गिरी,11 की मौत

उत्तराखंड में चंपावत जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। सोमवार देररात एक बोलेरो गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चार महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल वाहन चालक व एक अन्य यात्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चम्पावत जिले में बारातियों से भरी एक बोलेरो शादी के बाद गांव वापस जा रही थी, तभी रीठा-सूखिढांग सड़क पर यह दर्दनाक हादसा हुआ है। पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता धनराशि देने का ऐलान किया गया है।

News Desh Duniya