जिन्होंने जिंदगी खतरे में डाली, सरकार ने उनका रोजगार छीना : प्रीतम

जिन्होंने जिंदगी खतरे में डाली, सरकार ने उनका रोजगार छीना : प्रीतम

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कर्मचारियों ने कोरोना के समय जान खतरे में डालकर आम जन को सेवा दी। रोजगार देने की बजाय छीन लिय। राज्यपाल अभिभाषण में भी गलत फैक्ट रखे गए। महंगाई का विषय सदन में उठाया तो सरकार ने महंगाई से इनकार किया, जो शर्मनाक है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। हालात बदतर हो गए हैं। सरकार ने कम समय मे असली रूप दिखा दिया है। सीएम से समय लेकर मिला जाएगा। सोमवार को वह दून अस्पताल से हटाए गए कर्मचारियों को समर्थन देने धरना स्थल पहुंचे। पूर्व मंत्री राजेन्द्र भंडारी, पूर्व विधायक राजकुमार, काग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, महामंत्री राजेन्द्र शाह, यूथ उपाध्यक्ष संदीप चमोली आदि मौजूद रहे।

News Desh Duniya