दिवाली पर दिल्ली में नहीं गूजेंगे पटाखे, सीएम केजरीवाल ने लगाया पूर्ण प्रतिबंध….

दिवाली पर दिल्ली में नहीं गूजेंगे पटाखे, सीएम केजरीवाल ने लगाया पूर्ण प्रतिबंध….

दिल्ली वाले इस साल भी दिवाली बिना पटाखे फोडे मनाएंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिवाली पर दिल्ली में पटाखे फोड़ने पर बैन लगा दिया है, उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंन ट्वीट किया है- पिछले 3 साल से दीवाली के समय दिल्ली के प्रदूषण की खतरनाक स्तिथि को देखते हुए पिछले साल की तरह इस बार भी हर प्रकार के पटाखों के भंडारण, बिक्री एवं उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जा रहा है। जिससे लोगों की जिंदगी बचाई जा सके।

News Desh Duniya