मौसम की मार:भारी बर्फबारी के बाद गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे 72 घंटों से बंद, जगह-जगह फंसे यात्री

मौसम की मार:भारी बर्फबारी के बाद गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे 72 घंटों से बंद, जगह-जगह फंसे यात्री

उत्तराखंड में पर्वतीय जिलों में पिछले दो दिनों से बर्फबारी के बाद लोगाें की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। भारी बर्फबारी और बारिश की वजह से हुए भूस्खलन की वजह से सड़कें बंद हो गईं हैं। सड़कें बंद होने की वजह से पर्यटक जगह-जगह फंस गए हैं। प्रशासन की ओर से बंद सड़कों को खोलने का काम जारी है, लेकिन खराब मौसम परेशानी खड़ी कर रहा है। उत्तरकाशी जिले में लगातार जारी बारिश और बर्फबारी के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पिछले 72 घंटों से यातायात के लिए ठप पड़े हैं।

News Desh Duniya