Chhath Puja 2022: घाटों पर उमड़ी भीड़, डूबते सूर्य को छठ व्रतियों ने दिया अर्घ्य

Chhath Puja 2022: घाटों पर उमड़ी भीड़, डूबते सूर्य को छठ व्रतियों ने दिया अर्घ्य

छठी मईया दे दा एगौ ललनवा, बजवाइब बजनवा..। जुग-जुग रखिहा सुहाग हे छठी मईया, मांगीला इहै आशीर्वाद..। रुनकी-झुनकी बेटी मांगीला, पढ़ल पंडित दामाद..। उगीं हे दीनानाथ, दर्शन दे दा अपार हे छठी मईया..। चार पहर राती जल-थल सेवलीं, सेवलीं चरनिया तोहार.. जैसे लोक गीतों से रविवार को छठ व्रतियों के घर और घाट गूंजते रहे।

शाम को सर्वार्थ सिद्धि और रवियोग के शुभ संयोग में छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य देकर छठी मईया से संतान के सुख, समृद्घि और दीर्घायु के साथ लोक कल्याण की कामना की। सोमवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रती पारण करेंगे। इसके साथ ही लोक आस्था के महापर्व छठ के चार दिवसीय अनुष्ठान का समापन होगा।

News Desh Duniya