शहीद दिवस पर याद किए गए शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़ : शहीद दिवस पर शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की बुनियाद रहे इन शहीदों की आत्माएं हमेशा हर भारतीय के दिल में जीवित रहेंगी।
बुधवार को कच्चाहारी कुटी में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान हुई गोष्ठी में स्वामी गुरुकुलानंद कच्चाहारी ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के समय अंग्रेजी प्रशासन इतना भयभीत और डर गया था कि क्रांतिकारी जेल तोड़ सकते हैं, इसलिए आज ही के दिन 91 साल पहले 23 मार्च 1931 की सायं सात बजे देश के तीन सपूतों शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को फांसी के तख्ते पर लटका दिया था। डा. तारा सिंह ने कहा कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले इन क्रांतिकारियों के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। उन्होंने प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपना शपथ ग्रहण समारोह भी बहुत ही पवित्र, प्रेरक व पराक्रम के दिन चुना। दीपा जोशी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में किरण चंद, दिनेश भट्ट, रेखा जंग, सोनू बिष्ट, रोहित फुलेरा, गौरव, नीरज, राधिका आदि मौजूद रहे। ====== भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को किया याद
संस, चम्पावत : काग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के शहीदी दिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि तीनों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश की आजादी की लड़ाई में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। इस दौरान काग्रेस जिला अध्यक्ष पूरन सिंह कठायत, जिला महामंत्री विकाश शाह, ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश बोहरा, असंगठित काग्रेस कामगार जिला अध्यक्ष बाला दत्त थ्वाल, अशोक कार्की, मयूख चौधरी, तुषार वर्मा, लक्ष्मी दत्त थ्वाल, गिरीश पटवा, कृतार्थ शाह आदि मौजूद रहे। ======= सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई लोहिया की जयंती
संवाद सहयोगी, चम्पावत : सपा कार्यकर्ताओं पार्टी जिला अध्यक्ष ललित मोहन भट्ट के नेतृत्व में बुधवार को डाक्टर राम मनोहर लोहिया की 123 जयंती मनाई मनाई। उन्होंने लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।